राम-मंदिर-चढ़ावा-चोरी-मामले-में-8-हिरासत-में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी हिरासत में, CM योगी बोले- दूध का दूध, पानी का पानी होगा

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। SIT रिपोर्ट के बाद FIR दर्ज हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

By : Local News of India
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी हिरासत में, CM योगी बोले- दूध का दूध, पानी का पानी होगा

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई के बाद हिरासत में लिए गए आरोपियों की भूमिका की जांच करती पुलिस।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और अनियमितता के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एफआईआर श्रीराम जन्मभूमि थाना में ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई। इसमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रामाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और श्रीराम शंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मंदिर के दानपात्रों से नकदी और अन्य बहुमूल्य चढ़ावे के संग्रह, सुरक्षा, गिनती और ट्रस्ट के खाते में जमा कराने की प्रक्रिया से जुड़े थे। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि कथित गड़बड़ी में किसकी क्या भूमिका रही।

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि सभी आठ आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "एसआईटी की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जन आस्था के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेंगे। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।" उन्होंने यह भी कहा कि बिना साक्ष्य आरोप लगाने से बचना चाहिए और यदि किसी के पास प्रमाण हैं तो उन्हें एसआईटी के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

अमेरिका में भारतीय कंपनियों का 40 अरब डॉलर निवेश, 70 हजार से अधिक नौकरियों पर सीतारमण-बेसेन्ट की अहम बैठक

अमेरिका में भारतीय कंपनियों का 40 अरब डॉलर निवेश, 70 हजार से अधिक नौकरियों पर सीतारमण-बेसेन्ट की अहम बैठक

जी20 बैठक के इतर अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी, 40 अरब डॉलर निवेश और 70 हजार से अधिक नौकरियों पर चर्चा की।