लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
राजस्थान में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नकली डिग्री और प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे थे।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने का दावा किया था, लेकिन उनके दस्तावेज फर्जी पाए गए। ये लोग इंटर्नशिप के नाम पर अस्पताल में काम कर रहे थे और मरीजों के इलाज में भी शामिल थे।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि आखिर फर्जी डिग्रियों का यह रैकेट कैसे और किसके जरिए संचालित हो रहा था।