ram-temple-theft-rss-action

राम मंदिर दान चोरी मामला: RSS ने हिंदू एकता का किया आह्वान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

राम मंदिर दान चोरी मामले पर RSS ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील की।

By : Local News of India
राम मंदिर दान चोरी मामला: RSS ने हिंदू एकता का किया आह्वान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

राम मंदिर दान चोरी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तथा हिंदू समाज से एकजुट और सतर्क रहने की अपील की।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
मुस्कान 

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान राशि और चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक घटना बताया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इस घटना से करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

होसबाले ने विशेष जांच दल (SIT) से निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी जांच करने का आग्रह किया ताकि पूरे मामले का सच सामने आए और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर प्रबंधन को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए।

RSS ने हिंदू समाज से शांति, संयम और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कुछ हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी शक्तियां इस घटना का राजनीतिक और वैचारिक लाभ उठाकर हिंदू समाज तथा सनातन परंपरा को बदनाम करने की कोशिश कर सकती हैं। संघ ने लोगों से ऐसी साजिशों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने का आग्रह किया।

इस बीच, पुलिस और एसआईटी की जांच जारी है। मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसियां कथित रूप से चोरी की गई नकदी, सोना और चांदी की बरामदगी के प्रयास में जुटी हैं। जांच के दायरे को भी लगातार विस्तारित किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, संतोष दुबे ने SIT को सौंपे नए दस्तावेज

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में संतोष दुबे ने SIT को नए दस्तावेज सौंपे हैं। उन्होंने दावा किया कि जांच में बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।