लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
केतन अग्रवाल के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के मुखिया और केतन के दादा देविचंद अग्रवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और करीबी लोगों में शोक की लहर है।
देविचंद अग्रवाल के बेटे और केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने स्टेटस पर 'Miss You Dad' लिखकर उन्हें याद किया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
परिवार पहले से ही कठिन दौर से गुजर रहा था और अब इस दुखद घटना ने उन्हें एक और गहरा आघात पहुंचाया है। रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
देविचंद अग्रवाल को परिवार का मार्गदर्शक माना जाता था। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल हुए तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।