mumbai-water-stock-below-7-percent-crisis-2026

मुंबई में गहराया जल संकट, जलाशयों में 7% से भी कम बचा पानी

मुंबई के सात जलाशयों में जल भंडार 7% से भी नीचे पहुंच गया है। कमजोर मानसून और कम बारिश के कारण शहर पर गंभीर जल संकट मंडरा रहा है, जिससे जल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

By : Local News of India

मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाले जलाशयों में घटते जल स्तर के बीच बढ़ी जल संकट की चिंता।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई गंभीर जल संकट का सामना कर रही है। शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले सात प्रमुख जलाशयों में कुल जल भंडार घटकर 7 प्रतिशत से भी कम रह गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार सोमवार सुबह तक इन जलाशयों में केवल 1,00,279 मिलियन लीटर पानी बचा था, जो उनकी कुल उपयोगी क्षमता का मात्र 6.93 प्रतिशत है।

पिछले वर्ष इसी अवधि में इन जलाशयों में लगभग 39.5 प्रतिशत पानी उपलब्ध था। इस वर्ष मानसून के देर से पहुंचने और जलग्रहण क्षेत्रों में अपेक्षित वर्षा नहीं होने के कारण जल स्तर तेजी से घटा है। मुंबई की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह भातसा, अपर वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, मिडिल वैतरणा, तुलसी और विहार जलाशयों पर निर्भर है, जो प्रतिदिन लगभग 4,000 मिलियन लीटर पानी शहर को उपलब्ध कराते हैं।

जल भंडार में लगातार गिरावट को देखते हुए बीएमसी पहले ही औद्योगिक, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और निर्माण गतिविधियों के लिए जल आपूर्ति में कटौती कर चुकी है। प्रशासन नागरिकों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और अनावश्यक बर्बादी से बचने की अपील कर रहा है।

मौसम विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय होने पर जलाशयों के जल स्तर में सुधार हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि केवल शहर में बारिश होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जलग्रहण क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होना भी जरूरी है, तभी जल संकट से राहत मिल सकेगी।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण जलापूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राज्यों के साथ साझा हुए दो अहम दस्तावेज

ग्रामीण जलापूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राज्यों के साथ साझा हुए दो अहम दस्तावेज

विभागीय शिखर सम्मेलन-2026 के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में ग्रामीण जलापूर्ति के लिए DSS और O&M मैनुअल राज्यों के साथ साझा किए गए।

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

मानसून में इंसुलिन स्टोरेज की गलतियां बढ़ा सकती हैं डायबिटीज मरीजों की परेशानी

अधिक नमी वाले मौसम में इंसुलिन को सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है, ताकि इसकी प्रभावशीलता बनी रहे।

10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां बंगाल की खाड़ी पहुंचा, झमाझम बारिश के आसार

मानसून को रफ्तार देने वाला 10 हजार KM लंबा बादलों का सिस्टम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अचानक बारिश में बिना छाते फंस जाएं तो घबराएं नहीं, इन आसान ट्रिक्स से बचाएं कपड़े और बैग

अचानक बारिश में बिना छाते फंस जाएं तो घबराएं नहीं, इन आसान ट्रिक्स से बचाएं कपड़े और बैग

अगर रास्ते में अचानक तेज बारिश शुरू हो जाए और आपके पास छाता या रेनकोट न हो, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर कपड़ों और बैग को काफी हद तक भीगने से बचाया जा सकता है।