mumbai-chawl-collapse-fadnavis-rs5lakh-aid-victims

मुंबई चॉल हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की सहायता, सीएम फडणवीस ने किया ऐलान

मुंबई के मानखुर्द में चॉल ढहने से छह लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने और हादसे की जांच के निर्देश दिए।

By : Local News of India
मुंबई चॉल हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की सहायता, सीएम फडणवीस ने किया ऐलान

मानखुर्द चॉल हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख सहायता की घोषणा की।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

मुंबई: मुंबई के मानखुर्द इलाके में भारी बारिश के बीच एक चॉल के हिस्से के ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही राज्य सरकार ने घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करने का भी आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। एनडीआरएफ, मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और बीएमसी की टीमें मौके पर मलबा हटाने और प्रभावित लोगों की सहायता में जुटी हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मानखुर्द के जनता नगर स्थित ग्राउंड प्लस तीन मंजिला चॉल का हिस्सा ढह गया। हादसे में कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है।

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव, पेड़ गिरने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां बंगाल की खाड़ी पहुंचा, झमाझम बारिश के आसार

मानसून को रफ्तार देने वाला 10 हजार KM लंबा बादलों का सिस्टम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वायनाड भूस्खलन: आखिरी लापता कर्मचारी का शव मिला, मृतकों की संख्या बढ़कर 8

वायनाड भूस्खलन: आखिरी लापता कर्मचारी का शव मिला, मृतकों की संख्या बढ़कर 8

केरल के वायनाड में सुरंग परियोजना स्थल पर हुए भूस्खलन में लापता अंतिम कर्मचारी का शव बरामद हो गया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

मुआवजे की मांग को लेकर NH-52 जाम, सड़क हादसे के बाद लोगों का प्रदर्शन

मुआवजे की मांग को लेकर NH-52 जाम, सड़क हादसे के बाद लोगों का प्रदर्शन

झारखंड के चतरा में सड़क हादसे के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने NH-52 जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।