लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
गुवाहाटी: असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले की केकाइडोंग नदी में दुर्लभ घड़ियाल (घड़ियाल का शावक) दिखाई दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इसे राज्य की नदियों और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्जीवन का महत्वपूर्ण संकेत बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ नदियां अपनी कहानी खुद बयां करती हैं और यह दुर्लभ दृश्य जैव विविधता संरक्षण की दिशा में हो रही प्रगति को दर्शाता है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, घड़ियाल के शावक का दिखना सफल प्रजनन और अनुकूल नदी पारिस्थितिकी का संकेत माना जाता है।
घड़ियाल विश्व की सबसे संकटग्रस्त मगरमच्छ प्रजातियों में शामिल है। इससे पहले भी हाल के महीनों में काजीरंगा क्षेत्र में घड़ियाल देखे जाने की खबरें सामने आई थीं, जिससे असम में संरक्षण प्रयासों को नई उम्मीद मिली है।