लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
तमिल अभिनेता और मुख्यमंत्री विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' को आखिरकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से A सर्टिफिकेट मिल गया है। लगभग सात महीने तक चली प्रक्रिया के बाद फिल्म को प्रदर्शन की मंजूरी मिली है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की सेंसर प्रक्रिया लंबे समय तक लंबित रही, जिसके बाद अब इसे आधिकारिक रूप से A सर्टिफिकेट जारी किया गया है। इससे फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
निर्माताओं के मुताबिक, 'जन नायकन' जुलाई के तीसरे सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है।
विजय की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में रही है और सेंसर मंजूरी मिलने के बाद अब फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।