लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
शिलांग। मेघालय सरकार ने चर्चित हनीमून हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। सरकार ने जमानत आदेश को चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की मांग की है।
राज्य सरकार का कहना है कि मामला गंभीर प्रकृति का है और इसकी निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए जमानत पर पुनर्विचार आवश्यक है। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।
हनीमून हत्याकांड देशभर में चर्चित रहा है और मामले की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए थे। अब इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं।
अदालत में सुनवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।