लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
गुरुग्राम: गुरुग्राम में कारोबारी के घर फायरिंग के बाद हुई पुलिस मुठभेड़ में दीपक नंदल गैंग का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में गैंग से जुड़े चार लोग मारे गए।
दीपक नंदल कभी हरियाणवी संगीत जगत से जुड़े निर्माता के रूप में जाना जाता था। बाद में उस पर कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने और लंदन से रंगदारी नेटवर्क संचालित करने के आरोप लगे।
जांच एजेंसियों के अनुसार, नंदल पर हरियाणा में संगठित अपराध से जुड़े मामलों में नाम सामने आया है। पुलिस अब गुरुग्राम फायरिंग मामले में गैंग की भूमिका, उसके नेटवर्क और अन्य सदस्यों की गतिविधियों की जांच कर रही है।
गुरुग्राम मुठभेड़ के बाद एक बार फिर नंदल का नाम चर्चा में आया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।