लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
दिल्ली में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कथित तौर पर कीचड़ के छींटे पड़ने को लेकर पांच नाबालिगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बंसी लाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, बंसी लाल एक कीचड़ भरे रास्ते से गुजर रहे थे, तभी गलती से उनका पैर पड़ने से आसपास से गुजर रहे कुछ लड़कों पर कीचड़ के छींटे पड़ गए। इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोप है कि लड़कों ने उन पर कई बार चाकू से हमला कर दिया।
हमले के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि घटना में इस्तेमाल हथियार कहां से आया और पूरी वारदात कैसे हुई। अधिकारियों ने कहा है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।