buxar-mobile-tower-theft-131-feet-missing-bihar
Exclusive

बिहार के बक्सर में 131 फीट ऊंचा मोबाइल टावर गायब, मरम्मत करने पहुंची कंपनी रह गई हैरान

बक्सर के डुमरांव में 131 फीट ऊंचा मोबाइल टावर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। नौ साल बाद मरम्मत को पहुंची कंपनी को मौके पर पूरा टावर और उपकरण लापता मिले, पुलिस जांच जारी है।

By : Local News of India
बिहार के बक्सर में 131 फीट ऊंचा मोबाइल टावर गायब, मरम्मत करने पहुंची कंपनी रह गई हैरान

डुमरांव में बंद पड़ा मोबाइल टावर, जो मरम्मत के लिए पहुंची टीम को मौके पर नहीं मिला और अब चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 131 फीट ऊंचा मोबाइल टावर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। यह टावर लंबे समय से बंद पड़ा था और इसकी सेवा वर्ष 2017 के आसपास से ठप थी, जब एयरसेल कंपनी का नेटवर्क यहां से संचालित होता था।

टावर का स्वामित्व जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पास था, जो विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों को अपने टावर किराए पर देती है। कंपनी के अनुसार, करीब नौ साल बाद जब उनकी टीम साइट पर टावर को दोबारा चालू करने पहुंची, तो वहां पूरा ढांचा और उपकरण गायब थे।

मौके पर 15 केवीए का डीजल जनरेटर और अन्य तकनीकी उपकरण भी नहीं मिले। इस घटना के बाद कंपनी ने डुमरांव थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है कि इतनी बड़ी संरचना आखिर कैसे बिना किसी बड़े उपकरण या भारी मशीनरी के गायब हो सकती है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

सिर्फ खंभे पर लगी लाइट नहीं, सुरक्षित और स्मार्ट शहरों की पहचान है स्ट्रीट लाइटिंग

सिर्फ खंभे पर लगी लाइट नहीं, सुरक्षित और स्मार्ट शहरों की पहचान है स्ट्रीट लाइटिंग

स्ट्रीट लाइटिंग सिर्फ रोशनी का साधन नहीं, बल्कि सुरक्षित, समावेशी और स्मार्ट शहरों की पहचान है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था से सुरक्षा, यातायात और नागरिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

अरनमुला एयरपोर्ट परियोजना पर अभी कोई चर्चा नहीं: केरल सरकार

अरनमुला एयरपोर्ट परियोजना पर अभी कोई चर्चा नहीं: केरल सरकार

केरल सरकार ने स्पष्ट किया है कि अरनमुला एयरपोर्ट परियोजना पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। मंत्री ने कहा कि परियोजना को लेकर सरकार ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।

दिल्ली में अमित शाह ने किया जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन, 1 करोड़ डिजिटल संसाधनों से लैस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। NDMC की यह डिजिटल लाइब्रेरी 32 हजार किताबों और 1 करोड़ ई-रिसोर्स से लैस है।

दिल्ली CM ने नितिन गडकरी से मंडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की

दिल्ली मुख्यमंत्री ने मंडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया, ताकि दिल्ली-NCR की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सके।