लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ गुफा में 'प्रथम पूजा' कर अमरनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित, सुगम और यादगार बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम है।