लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
गुरुग्राम के बंधवारी लैंडफिल साइट पर गुरुवार को अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग लगते ही कचरे के ढेर से भारी मात्रा में धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में दृश्यता कम हो गई और लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग कचरे के अंदर गर्मी और गैस बनने के कारण भड़कने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।