लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने OBC आरक्षण से जुड़े कानून में महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दे दी है। संशोधन के बाद 77 मुस्लिम समुदायों को OBC आरक्षण सूची से हटा दिया गया है। यह कदम राज्य में आरक्षण व्यवस्था को नए कानूनी ढांचे के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इससे पहले ममता बनर्जी सरकार ने OBC सूची का विस्तार करते हुए कुल 113 उप-समूह शामिल किए थे, जिनमें 77 मुस्लिम और 36 हिंदू उप-समूह थे। हालांकि, बाद में इस सूची को लेकर कानूनी विवाद सामने आया और अदालत की टिप्पणियों के बाद सरकार ने कानून में संशोधन का रास्ता अपनाया।
सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण के आधार पर लागू की जाएगी तथा सभी समुदायों को संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार अवसर दिए जाएंगे।
इस फैसले को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बहस तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं, जबकि सत्तारूढ़ दल ने इसे न्यायालय के निर्देशों और कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप बताया है।