हिमाचल में नया राज्यपाल नियुक्त

हिमाचल को नया राज्यपाल: कविंद्र गुप्ता नियुक्त, शिव प्रताप शुक्ल अब तेलंगाना जाएंगे

हिमाचल प्रदेश को नया राज्यपाल मिल गया है। कविंद्र हिमाचल के नए राज्यपाल बने हैं, जबकि शिव अब तेलंगाना की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बदलाव के साथ दोनों राज्यों में प्रशासनिक नेतृत्व का नया दौर शुरू

By : Local News of India
हिमाचल को नया राज्यपाल: कविंद्र गुप्ता नियुक्त, शिव प्रताप शुक्ल अब तेलंगाना जाएंगे

हिमाचल को मिला नया राज्यपाल, कविंद्र गुप्ता की नियुक्ति

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

हिमाचल को मिला नया राज्यपाल, कविंद्र गुप्ता की नियुक्ति, शिव प्रताप शुक्ल तेलंगाना जाएंगे

प्रदेश को नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने गुरुवार देर रात आदेश जारी कर लद्दाख के उप-राज्यपाल रहे कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया, जबकि हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को अब तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। इस फेरबदल के तहत हिमाचल और लद्दाख समेत देश के कुल नौ राज्यों में राज्यपालों के पदों पर बदलाव किया गया है।

हिमाचल के नए राज्यपाल बनाए गए 66 वर्षीय कविंद्र गुप्ता जम्मू-कश्मीर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और उनका सार्वजनिक जीवन कई दशकों तक फैला हुआ है। जम्मू शहर के जानीपुर इलाके के रहने वाले कविंद्र गुप्ता ने महज 13 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना शुरू किया था। आपातकाल के दौर में वे करीब 13 महीने तक जेल में भी रहे थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं और जम्मू शहर के तीन बार महापौर भी चुने गए। साल 2005 से 2010 के बीच वे लगातार तीन बार जम्मू के मेयर रहे। इसके अलावा वे भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के महासचिव भी रह चुके हैं और 1993 से 1998 तक दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रहे।

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने गांधी नगर सीट से पहली बार विधायक के तौर पर जीत हासिल की और बाद में उन्हें जम्मू-कश्मीर विधानसभा का स्पीकर चुना गया। इसके बाद उनके राजनीतिक करियर में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब 18 जुलाई 2025 को उन्हें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्होंने उसी दिन तीसरे उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। करीब नौ महीने तक इस पद पर काम करने के बाद उन्होंने 5 मार्च 2026 को उप-राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया और अब उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

दूसरी ओर हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को अब तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शिव प्रताप शुक्ल ने 18 फरवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी और करीब तीन साल तक इस पद पर अपनी सेवाएं दीं। अब केंद्र सरकार के इस नए फैसले के बाद वे तेलंगाना में राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।