हरिद्वार-बाबा-हमला-मामला-महिला-आरोपी-गिरफ्तार

बाबा पर जानलेवा हमले की आरोपी महिला गिरफ्तार, लंबे समय से थी फरार

हरिद्वार पुलिस ने बाबा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है।

By : Local News of India
बाबा पर जानलेवा हमले की आरोपी महिला गिरफ्तार, लंबे समय से थी फरार

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

हरिद्वार। बाबा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रही एक महिला आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में वांछित महिला को दबिश देकर पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला वाणी ईशा ट्रस्ट, बालाजी धाम के पास, गाजीवाला, कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र की निवासी है। 27 मार्च को पुलिस टीम ने उसके घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले से हरियाणा के गुरुग्राम जिले के थाना भोण्डसी में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

 

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।