ग्वालियर रोजगार मेले निजी कंपनियां भर्ती

ग्वालियर में रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन, निजी कंपनियां कर रही हैं भर्ती

मेले में निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पहुंची हैं, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड, मशीन ऑपरेटर, रिलेशनशिप मैनेजर, अप्रेंटिस ट्रेनी, सैल्स एग्ज़ीक्यूटिव, ऑफिस सहायक और ड्रायवर शामिल हैं।

By : Local News of India
ग्वालियर में रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन, निजी कंपनियां कर रही हैं भर्ती

ग्वालियर में आज अप्रेन्टिसशिप युवा संगम एवं रोजगार मेले का आयोजन

पिंकी कुमारी
 लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को प्रातः 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां भर्ती के लिए आ रही हैं।

जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार युवा संगम में भर्ती करने आ रही कंपनियों में क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, रेपिडो प्राइवेट लिमिटेड तानसेननगर ग्वालियर, आई नोक्स डी.बी. मॉल ग्वालियर, पेटीएम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट पडाव ग्वालियर, आयसर अकादमी शिवपुरी, ईगल सिक्योरिटी शिवपुरी, चेकमेट सिक्योरिटी अहमदाबाद गुजरात, भारत पे प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर बजाज केपिटल प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, ए०एन०डी० सोलर प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, जॉब्स फेयर नाच प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, इन्दौर, दिल्ली, प्रेम मोर्टस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, जोमैटो फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर एवं किस्पी प्राइवेट लिमिटेड नोएडा (उ०प्र०) आदि शामिल हैं।

इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर अस्सिटेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, अभिकर्ता, अप्रेटिंस ट्रेनी, सैल्स एज्यूकेटिव, फील्ड सैल्स एग्ज्यूकेटिव, ट्रेनीज, ऑफिस मैनेजमेंट, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर, कार्यालय सहायक, हेल्पर, सुरक्षा जवान, टूर गाइड, असिस्टेट मैनेजर, सुपरवाईजर, टेली कॉलर व ड्रायवर इत्यादि पदों पर भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिये की जायेगी। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रुपये तक देय होगा।

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
 

संबंधित सामग्री

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कारोबारी विकाश गर्ग और उनसे जुड़ी संस्थाओं की ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं।