guwahati-mein-naka-janch-mein-lakhon-ki-nakdi-jabt

गुवाहाटी में पुलिस की कार्रवाई, जांच अभियान में 29 लाख से अधिक नकदी जब्त

गुवाहाटी में पुलिस के नाका जांच अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से करीब 29 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जिनकी जांच जारी है।

By : Local News of India
गुवाहाटी में पुलिस की कार्रवाई, जांच अभियान में 29 लाख से अधिक नकदी जब्त

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 

Guwahati के जालुकबाड़ी और बसिष्ठ थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाए गए नियमित जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, जालुकबाड़ी क्षेत्र में पश्चिम गुवाहाटी के एसीपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नाका जांच के दौरान 25 लाख रुपये बरामद किए। यह नकदी नलबाड़ी निवासी सागर मल्ल बुजरबरुवा नामक व्यक्ति के पास से मिली। पूछताछ में उसने बताया कि यह राशि उसके निजी फार्मेसी व्यवसाय के लिए लाई जा रही थी।

वहीं, बसिष्ठ थाना क्षेत्र के माइखुली इलाके में पुलिस जांच के दौरान 4 लाख 66 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए गए। यह रकम एक मणिपुरी समुदाय की महिला के पास से मिली।

बसिष्ठ पुलिस ने जब्त नकदी को आगे की जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड को सौंप दिया है। फिलहाल संबंधित एजेंसियां पैसे के स्रोत की जांच में जुटी हुई हैं।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो, असम मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो, असम मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने असम नागरिकता मामले में कहा कि नागरिकता का निर्धारण निष्पक्ष और उचित प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। अदालत ने कानूनी प्रक्रिया की अहमियत पर जोर दिया।