लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
नासिक में एक कथित ‘फर्जी बाबा’ महेशगिरी पर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने खुद को दैवीय शक्तियों वाला बताकर उसे अपने प्रभाव में लिया और कहा कि वह उसे किसी भी मुसीबत से बचा सकता है। इसके बाद उसने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं और उन्हीं के आधार पर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि विरोध करने पर वह धमकी देता था और डर का माहौल बनाकर शारीरिक शोषण करता रहा। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाल के दिनों में नासिक में इस तरह के कई मामले सामने आने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है।