एक्साइज-ड्यूटी-कटौती-पर-कांग्रेस-हमला-दीपक-बैज

एक्साइज ड्यूटी कटौती पर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज बोले—जनता को नहीं, तेल कंपनियों को फायदा

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

By : Local News of India
एक्साइज ड्यूटी कटौती पर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज बोले—जनता को नहीं, तेल कंपनियों को फायदा

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को कहा कि सरकार के मंत्री इस फैसले पर बधाई दे रहे हैं, लेकिन इसका कोई सीधा लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक्साइज ड्यूटी कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं आई है। “आज भी उपभोक्ताओं को ईंधन उसी दर पर मिल रहा है। इस कटौती से केवल तेल कंपनियों को फायदा हुआ है,” बैज ने कहा।

आबकारी विभाग में मैनपावर सप्लाई को लेकर भी उन्होंने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया। बैज ने कहा कि विभाग में एक राष्ट्रीय स्तर के नेता से जुड़े व्यक्ति की दो कंपनियों को काम दिया गया है, जो गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि संबंधित मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

नशे की खेती के मुद्दे पर भी कांग्रेस नेता ने सरकार को घेरा। उनका आरोप है कि राज्य में अफीम और गांजे की खेती सरकार के संरक्षण में हो रही है। उन्होंने कोंडागांव के केशकाल क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि मक्के के खेतों में गांजे की खेती सामने आई है। “शराब, अफीम और गांजे के जरिए प्रदेश को नशे का गढ़ बनाया जा रहा है,” उन्होंने आरोप लगाया।

गैस और पेट्रोल आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी बैज ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार गैस की कोई कमी नहीं होने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है, जो आपूर्ति संकट की ओर इशारा करता है।

नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार ने 31 मार्च तक का समय सीमा तय की है, लेकिन इसके बाद कोई नया बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि निर्दोष आदिवासियों को कार्रवाई के नाम पर परेशान न किया जाए।

कुल मिलाकर, कांग्रेस ने ईंधन कीमतों, आबकारी नीतियों और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

 

 

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गैरजरूरी मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान भटका रही है।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कथित ‘पॉचिंग’ आरोपों के सबूत देने या सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।