एक-अप्रैल-अंडों-पर-मार्किंग-अनिवार्य

1 अप्रैल से अंडों पर मार्किंग अनिवार्य, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती से लागू होगा नियम

मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 1 अप्रैल से अंडों पर अनिवार्य रूप से मार्किंग की जाएगी।

By : Local News of India
1 अप्रैल से अंडों पर मार्किंग अनिवार्य, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती से लागू होगा नियम

एक-अप्रैल-अंडों-पर-मार्किंग-अनिवार्य

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

प्रयागराज, 14 मार्च। मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा और अंडों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक अप्रैल से अंडों पर अनिवार्य रूप से छपाई (मार्किंग) की जाएगी। इस संबंध में एपीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह जानकारी शनिवार को प्रयागराज के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि अंडों की पहचान और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उन पर संबंधित जानकारी की छपाई अनिवार्य की जाएगी। इसके लिए मुर्गी पालकों और लेयर फार्म संचालकों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि सभी लोग समय रहते इस व्यवस्था को अपनाएं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि अंडे सीधे मानव स्वास्थ्य से जुड़े उत्पाद हैं, इसलिए उनकी गुणवत्ता और ट्रेसबिलिटी सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अंडों पर मार्किंग की व्यवस्था लागू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मुर्गी पालकों और लेयर फार्म संचालकों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि सभी लोग निर्धारित मानकों का पालन कर सकें।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के एन. बालाजी, ए.एम. शेख अब्दुल्ला और एस. अलगुराजन की मौत हो गई।