लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व महापौर जय भगवान यादव को नेता सदन की जिम्मेदारी देकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। जय भगवान यादव अब निगम में दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे, जहां वह नेता सदन के साथ-साथ स्थायी समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य करेंगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाया जाएगा और जनता के विकास कार्यों को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और बेहतर बनाने के लिए कूड़े के पहाड़ हटाना, साफ-सफाई व्यवस्था सुधारना और स्वच्छ हवा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।