लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक रिटायर्ड जज पिता ने अपनी बेटी के तलाक के बाद उसका भव्य स्वागत कर समाज को एक मजबूत संदेश दिया। बेटी की शादी साल 2018 में हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन में प्रताड़ना और विवादों के कारण मामला अदालत तक पहुंचा। 4 अप्रैल 2026 को कोर्ट से तलाक की मंजूरी मिलने के बाद पिता ने बेटी को दुखी मानने के बजाय उसकी नई जिंदगी की शुरुआत का जश्न मनाया। घर पहुंचते ही ढोल-नगाड़े बजाए गए, फूलों की बारिश हुई और पिता ने “I Love My Bitiya” लिखी टी-शर्ट पहन रखी थी। इस अनोखे स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अभिनेता Rakesh Bedi ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे पिता को सैल्यूट कहा।