अस्पताल में आग से अफरा-तफरी का माहौल

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, ट्रॉमा आईसीयू में हादसे में 10 मरीजों की मौत

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रॉमा आईसीयू में तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कम से कम 10 मरीजों की मौत हुई, कई अन्य झुलसे।

By : Local News of India
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, ट्रॉमा आईसीयू में हादसे में 10 मरीजों की मौत

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी भीषण आग के बाद बचाव कार्य में जुटी दमकल और अस्पताल प्रशासन की टीमें।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के ट्रॉमा केयर आईसीयू में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के दौरान कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, आग सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे इमरजेंसी विभाग की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी। प्रारंभिक आशंका है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी, हालांकि वास्तविक कारण की जांच जारी है। आईसीयू में आग लगने की सूचना मिलते ही मरीजों और उनके परिजनों के बीच घबराहट फैल गई। अस्पताल के कर्मचारियों और प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद फायर सेफ्टी टीम और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल के अन्य वार्डों और न्यू मेडिसिन आईसीयू में स्थानांतरित किया। कई मरीजों की हालत पहले से ही गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल दूसरे आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के उपचार के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, जबकि घटना के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा प्रणाली की भी जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।