cseb-tp-nagar-railway-track-dead-body-case

रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा शव मिलने से सनसनी, Indian Railways ट्रैक पर जांच तेज

जिले के टीपी नगर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है,

By : Local News of India
रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा शव मिलने से सनसनी, Indian Railways ट्रैक पर जांच तेज

रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा शव मिलने से सनसनी, Indian Railways ट्रैक पर जांच तेज

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब Indian Railways के ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फाटक पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद सीएसईबी चौकी पुलिस और रेलवे आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह तड़के ट्रैक पर शव दिखाई देने के बाद गेटमैन महावीर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। मृतक युवक ने पेंट-शर्ट पहन रखी थी और उसके पास से घर की चाबी भी मिली है। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दी, जिससे शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। शव की हालत गंभीर थी और सिर व हाथ कटे हुए पाए गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा ले रही है, साथ ही आसपास के इलाकों में पूछताछ भी जारी है। उन्होंने कहा कि पहचान होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित सामग्री

'नौकरी का झांसा देकर ₹6 लाख ठगे', वीडियो में दर्द बयां कर युवक ने दी जान

मेरठ में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹6 लाख की कथित ठगी से परेशान युवक मृत मिला। पुलिस के अनुसार, उसने मौत से पहले वीडियो में आरोपी पर पैसे लेकर नौकरी न दिलाने का आरोप लगाया।

बेंगलुरु में फल विक्रेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में झूठे अत्याचार मामलों से परेशान करने का आरोप

बेंगलुरु में फल विक्रेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में झूठे अत्याचार मामलों से परेशान करने का आरोप

बेंगलुरु में एक फल विक्रेता की मौत के बाद मामला चर्चा में है। कथित सुसाइड नोट और वीडियो में कुछ लोगों पर झूठे अत्याचार मामलों के जरिए धन उगाही और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

पेपर लीक से जुड़ी आत्महत्याओं पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मांग, पीएम को खुला पत्र लिखकर ₹1 करोड़ मुआवजे की अपील

पेपर लीक से जुड़ी आत्महत्याओं पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मांग, पीएम को खुला पत्र लिखकर ₹1 करोड़ मुआवजे की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी ने पेपर लीक से कथित तौर पर जुड़ी आत्महत्याओं पर प्रधानमंत्री को खुला पत्र लिखकर मृतकों के परिवारों के लिए ₹1 करोड़ मुआवजे और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी की हर गतिविधि पर रखता था नजर, घर में CCTV लगवाने वाले डॉक्टर पर गंभीर आरोप

पत्नी की हर गतिविधि पर रखता था नजर, घर में CCTV लगवाने वाले डॉक्टर पर गंभीर आरोप

एक डॉक्टर पर पत्नी की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए घर में CCTV कैमरे लगवाने का आरोप है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MP में हृदय विदारक घटना: मां ने तीन बेटियों संग खाया जहर, चारों की मौत से मचा हड़कंप

MP में हृदय विदारक घटना: मां ने तीन बेटियों संग खाया जहर, चारों की मौत से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे चारों की मौत हो गई।