csa-university-little-fun-fiesta-kanpur-children

सीएसए विश्वविद्यालय में ‘लिटिल फन फिएस्टा’ का आयोजन, खेल-खेल में बच्चों को सिखाई गई नई बातें

कानपुर के सीएसए विश्वविद्यालय में ‘लिटिल फन फिएस्टा’ कार्यक्रम के तहत छोटे बच्चों को खेल-खेल में शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया, जिससे उनके मानसिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिला।

By : Local News of India
सीएसए विश्वविद्यालय में ‘लिटिल फन फिएस्टा’ का आयोजन, खेल-खेल में बच्चों को सिखाई गई नई बातें

सीएसए विश्वविद्यालय में ‘लिटिल फन फिएस्टा’ का आयोजन, खेल-खेल में बच्चों को सिखाई गई नई बातें

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) ने छोटे बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों की ओर आकर्षित करने के लिए एक अभिनव पहल ‘लिटिल फन फिएस्टा’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत वरिष्ठ छात्र-छात्राएं नन्हे बच्चों को खेल-खेल में नई-नई चीजें सिखाकर उनकी रचनात्मकता को विकसित कर रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को स्नातक छठे सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग में “लिटिल फन फिएस्टा” प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना, खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करना तथा उनके मानसिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग की प्रभारी डॉ. मुक्ता गर्ग ने किया।

कार्यक्रम में नर्सरी के बच्चों, उनके अभिभावकों और विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों जैसे खेल, चित्रकला और अन्य रचनात्मक कार्यों का आयोजन किया, जिसमें बच्चों की सहभागिता काफी सराहनीय रही।

अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के समग्र विकास के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में नर्सरी शिक्षिका रेनू तथा विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. सुमेधा चौधरी और डॉ. श्वेता सिंह भी उपस्थित रहीं।

संबंधित सामग्री

शादी से इनकार पर महिला पर ईंट से हमला, रिटायर्ड IAS अधिकारी का बेटा गिरफ्तार

कानपुर के बिठूर में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर रिटायर्ड IAS अधिकारी के बेटे ने महिला पर कथित तौर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

न कटेगा कलावा, न उतरेगा मंगलसूत्र... UP पुलिस भर्ती बोर्ड का बड़ा फैसला

न कटेगा कलावा, न उतरेगा मंगलसूत्र... UP पुलिस भर्ती बोर्ड का बड़ा फैसला

UP पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि चेकिंग के दौरान कलावा, मंगलसूत्र और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतीकों को हटाने के लिए नह

कानपुर के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आलीशान कोठी में चल रहा था धंधा

कानपुर के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आलीशान कोठी में चल रहा था धंधा

उत्तर प्रदेश के Kanpur में पुलिस ने एक पॉश इलाके की आलीशान कोठी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

संभल के स्कूल में ‘मजहबी क्लास’ का आरोप, हिंदू छात्राओं पर हिजाब और छात्रों को टोपी पहनाने का विवाद

संभल के स्कूल में ‘मजहबी क्लास’ का आरोप, हिंदू छात्राओं पर हिजाब और छात्रों को टोपी पहनाने का विवाद

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एक PM Shri स्कूल में हिंदू छात्राओं पर हिजाब पहनने और छात्रों को टोपी पहनाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। मामले में तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है।

RSS मंच से प्रो. मजहर आसिफ के बयान ने छेड़ी नई बहस

RSS मंच से प्रो. मजहर आसिफ के बयान ने छेड़ी नई बहस

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के VC प्रो. मजहर आसिफ ने RSS मंच से कहा कि “हम सब भारतीयों का DNA महादेव का है”, जिसके बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया।