लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता टलने का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। लगातार पांचवें दिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 97.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक उछल गया। हालांकि बाद में दोनों में मामूली गिरावट भी देखी गई। होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव और सप्लाई बाधित होने के कारण वैश्विक ऑयल मार्केट पर दबाव बढ़ गया है। फारस की खाड़ी से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द समाधान नहीं निकलता, तो कच्चे तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका असर दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई पर भी पड़ सकता है।