शिमला में चोरी मामला

रात के अँधेरे में डेढ़ लाख की चोरी

शिमला के एक जनरल स्टोर से चोरी का मामला सामने आया है। रात को तकरीबन 3:30 बजे चोरो ने दुकान पर हमला बोल दिया और सामान सहित 45 हज़ार नकद चोरी कर लिया। जानिए पूरी खबर.....

By : Local News of India
रात के अँधेरे में डेढ़ लाख की चोरी

जनरल स्टोर से नकदी और सामान उड़ाया, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
जिला शिमला के ठियोग थाना अंतर्गत फागू क्षेत्र में एक जनरल स्टोर में सेंधमारी कर नकदी और सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना मुख्य बाजार फागू स्थित एक जनरल स्टोर में हुई, जहां अज्ञात व्यक्ति ने देर रात दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना जनरल स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

दुकान मालिक निखिल सूद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे उन्होंने रोज की तरह दुकान बंद कर ताला लगा दिया था। अगले दिन 12 फरवरी की सुबह लगभग 8:30 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। दुकान के ताले सही सलामत थे, लेकिन दक्षिण दिशा की ओर लगी टीन शीट और जाली हटाकर अंदर प्रवेश किए जाने के निशान मिले।

दुकान से सिगरेट, चॉकलेट, कॉस्मेटिक सामान, ड्राई फ्रूट और लगभग 45 हजार रुपये नकद चोरी पाए गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति ने रात करीब 3:30 बजे से 4:50 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी करे गए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

मामले की सूचना मिलने के बाद ठियोग पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस संबंध में थाना ठियोग में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 331(4) व 305(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।