cm-yogi-afwah-gas-petrol-line-nahi-lagane-ki-apil

अफवाहों पर न दें ध्यान, गैस-पेट्रोल के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार ही खरीदारी करें और घबराकर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है।

By : Local News of India
अफवाहों पर न दें ध्यान, गैस-पेट्रोल के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं: सीएम योगी

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी भी तरह की घबराहट या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है, निर्धारित समय पर बुकिंग करने पर सिलेंडर घर तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले जहां एक गैस सिलेंडर एक महीने तक चलता था, वहीं अब लोग कुछ ही दिनों में घबराकर सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं, जो अनावश्यक है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पहले की तरह सुचारु रूप से जारी रहे। इसी तरह पेट्रोल-डीजल केवल आवश्यकता होने पर ही लें, बेवजह फिलिंग स्टेशनों पर भीड़ न लगाएं।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि कुछ लोग साजिश के तहत अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अफवाहों और दुष्प्रचार में फंसना राष्ट्रहित के खिलाफ है। नागरिकों को संयम रखते हुए देश के नेतृत्व पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में स्थिति सामान्य है और त्योहारों का आयोजन उत्साहपूर्वक हो रहा है। नवरात्र के कार्यक्रम जारी हैं और अगले दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।

वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष के कारण विश्व स्तर पर अस्थिरता की स्थिति है। ऐसे समय में संयम और सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर यह संघर्ष लंबा चलता है तो इसका प्रभाव सभी पर पड़ेगा, इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहना और अफवाहों से दूर रहना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने अपील की कि किसी भी चुनौती के समय सभी नागरिकों को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए, यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।

 

 

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।