कॉम्बिंग ऑपरेशन रोकने की अपील

छत्तीसगढ़ में 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की तैयारी, बीबीएम डिवीजन ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

बीबीएम डिवीजन के 15 नक्सलियों ने तीन मार्च तक हथियारों सहित आत्मसमर्पण की इच्छा जताई। गृहमंत्री से सुरक्षा गारंटी और कॉम्बिंग ऑपरेशन रोकने का अनुरोध।

By : Local News of India
छत्तीसगढ़ में 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की तैयारी, बीबीएम डिवीजन ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

बीबीएम डिवीजन के नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण की घोषणा के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, हथियारों सहित मुख्यधारा में लौटने की तैयारी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सलियों की बलांगीर- बरगढ- महासमुंद डिवीजन (बीबीएम) आत्मसमर्पण को तैयार है। बीबीएम ने इस संबंध में राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि तीन मार्च तक 15 नक्सली हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे। शर्मा ने उनसे मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है।

यह जानकारी उप मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज दी। पत्र में कहा गया है कि वह हथियार सहित आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। बताया गया है कि यह पत्र सीपीआई (माओवादी),पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव, ओडिशा राज्य कमेटी ,बीबीएम डिवीजनल कमेटी सचिव विकास ने भेजा है।

पत्र में कहा गया है कि वे साथियों के साथ हथियारों सहित आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। साथ ही गृहमंत्री से रेडियो के माध्यम से सुरक्षा की गारंटी देने की अपील की है। विकास ने आश्वासन मिलने के बाद 2 से 3 मार्च तक बाहर आने की बात कही है।

पत्र के अनुसार, वह इस समय ओडिशा में है, लेकिन अधिकांश सदस्य बस्तर क्षेत्र के होने के कारण छत्तीसगढ़ में ही आत्मसमर्पण करने पर सहमत हुए हैं। एक टीम आगे बढ़कर सबसे संपर्क स्थापित कर रही है। बाकी सदस्य धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। सभी को एक मार्च तक का समय दिया गया है। पत्र में जानकारी दी गई कि कुल 15 सदस्य जिनमें डीव्हीसी कैडर के तीन, एसी के पांच तथा पीएम कैडर के सात नक्सली आत्मसमर्पण के लिए तैयार हैं ।

पत्र में आग्रह किया गया है कि आत्मसमर्पण के लिए नक्सलियों के लिए पुलिस कॉम्बिंग और दबाव की कार्रवाई रोकी जाए, ताकि आने वाले नक्सली सुरक्षित तरीके से निर्धारित स्थान तक पहुंच सकें। साथ ही ओडिशा पुलिस को भी सूचना देकर बलांगीर और बरगढ़ जिलों में सर्च ऑपरेशन रोकने का अनुरोध किया गया है। नक्सलियों का कहना है कि रास्ते में सुरक्षा बलों की मूवमेंट दिखने पर समूह के बिखरने का खतरा है।

पत्र में कहा गया है कि देश-दुनिया की बदली आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों में दीर्घकालीन सशस्त्र संघर्ष जारी रखने का अब कोई औचित्य नहीं है।इसलिए वह मुख्यधारा में लौटकर भारत के संविधान के दायरे में रहकर जनता के हित में काम करना चाहते हैं। गृहमंत्री का जवाब सुनने के बाद हम बाहर आएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने में लगभग एक सप्ताह लगेगा।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।