भोपाल-एयरपोर्ट-समर-शेड्यूल-नवी-मुंबई-नई-फ्लाइट-गोव

भोपाल से नवी मुंबई की नई उड़ान शुरू, गोवा फ्लाइट 29 मार्च से बंद

भोपाल एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू होने के साथ नवी मुंबई के लिए नई उड़ान शुरू होगी, जबकि गोवा के लिए फ्लाइट 29 मार्च से बंद कर दी जाएगी, जिससे यात्रियों की कनेक्टिविटी प्रभावित होगी।

By : Local News of India
भोपाल से नवी मुंबई की नई उड़ान शुरू, गोवा फ्लाइट 29 मार्च से बंद

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजाभोज विमानतल पर 27 मार्च से समर सीजन शेड्यूल लागू किया जा रहा है। इस नए शेड्यूल के तहत जहां एक ओर नवी मुंबई के लिए नई उड़ान शुरू होगी, वहीं गोवा के लिए संचालित फ्लाइट 29 मार्च से बंद कर दी जाएगी।

एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि समर शेड्यूल के साथ भोपाल की हवाई कनेक्टिविटी में कुछ विस्तार किया जा रहा है। नवी मुंबई और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू की जाएंगी, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। नए शेड्यूल के लागू होने के बाद भोपाल से कुल 36 उड़ानों (18 जोड़ी) का संचालन होगा।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से मंजूरी मिलने के बाद यह नया शेड्यूल लागू किया जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस मुंबई और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी, जिससे इन शहरों के लिए यात्रा और सुविधाजनक हो जाएगी।

नए शेड्यूल के अनुसार भोपाल से दिल्ली, मुंबई, नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और रायपुर के लिए सीधी उड़ान सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इनका संचालन इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा किया जाएगा।

दिल्ली के लिए सबसे अधिक सात दैनिक उड़ानें संचालित होंगी, जबकि मुंबई के लिए चार, बेंगलुरु के लिए तीन और हैदराबाद के लिए दो उड़ानें उपलब्ध रहेंगी।

इस बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल में अपना बेस स्टेशन शुरू करने जा रही है, जहां से बेंगलुरु के लिए उड़ान सेवा संचालित की जाएगी।

हालांकि, गोवा जाने वाले यात्रियों को समर सीजन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि 29 मार्च से भोपाल-गोवा के बीच इंडिगो की फ्लाइट बंद हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट या अन्य विकल्पों का सहारा लेना होगा।

एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि समर शेड्यूल से भोपाल की देश के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। यह शेड्यूल अक्टूबर तक लागू रहेगा और इस दौरान उड़ानों में और विस्तार की संभावना भी जताई गई है।

 

 

संबंधित सामग्री

कोलकाता के दूसरे एयरपोर्ट पर पर्यावरणीय चुनौती

कोलकाता के दूसरे एयरपोर्ट पर पर्यावरणीय चुनौती

कल्याणी में प्रस्तावित दूसरे कोलकाता एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, लेकिन 1000-1500 एकड़ भूमि पर बनने वाली परियोजना के पर्यावरणीय प्रभावों पर भी बहस तेज हो गई है

काठमांडू एयरपोर्ट 18 मई तक हर रात 7 घंटे बंद, उड़ान संचालन प्रभावित

काठमांडू एयरपोर्ट 18 मई तक हर रात 7 घंटे बंद, उड़ान संचालन प्रभावित

नेपाल की राजधानी काठमांडू का त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 18 मई तक हर रात 7 घंटे बंद रहेगा। रनवे और टैक्सी-वे के निर्माण कार्य के चलते टेकऑफ और लैंडिंग अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगे।

पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया की 36 उड़ानें, यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम

पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया की 36 उड़ानें, यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एयर इंडिया 36 उड़ानें संचालित करेगी। इनमें 20 विशेष सेवाएं शामिल हैं, जो यूएई समेत कई गंतव्यों के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु चलाई जा रही हैं।

पश्चिम एशिया के लिए एयर इंडिया और एआई एक्सप्रेस की 80 उड़ानें आज संचालित होंगी

पश्चिम एशिया के लिए एयर इंडिया और एआई एक्सप्रेस की 80 उड़ानें आज संचालित होंगी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज क्षेत्र के लिए कुल 80 निर्धारित और विशेष उड़ानें संचालित करेंगी।