भीलवाड़ा में सनातन मंगल महोत्सव

भीलवाड़ा में 19 से 26 फरवरी तक सनातन मंगल महोत्सव, दीक्षा-दान समारोह होगा आयोजित

भीलवाड़ा के हरि सेवा उदासीन आश्रम में 19 से 26 फरवरी तक सनातन मंगल महोत्सव होगा। आठ दिवसीय आयोजन में कथा, यज्ञ, रासलीला और दीक्षा-दान समारोह शामिल रहेगा।

By : Local News of India
भीलवाड़ा में 19 से 26 फरवरी तक सनातन मंगल महोत्सव, दीक्षा-दान समारोह होगा आयोजित

भीलवाड़ा के हरि सेवा उदासीन आश्रम में सनातन मंगल महोत्सव की तैयारियों में जुटे संत और श्रद्धालु।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित हरि सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में 19 से 26 फरवरी तक आठ दिवसीय ‘सनातन मंगल महोत्सव’ और दीक्षा-दान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रह रहे तीन ब्रह्मचारी—इन्द्रदेव, सिद्धार्थ और कुनाल—को 26 फरवरी को विधिवत दीक्षा दी जाएगी।

आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सनातन परंपरा से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि यज्ञ में शामिल होने वाले प्रत्येक यजमान से एक श्रीफल और एक रुपये की दक्षिणा ली जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए समान वेशभूषा की व्यवस्था आश्रम की ओर से की जाएगी। महोत्सव का शुभारंभ 19 फरवरी को श्रीमद् भागवत कलश यात्रा से होगा। यात्रा संकटमोचन हनुमान मंदिर (पोस्ट ऑफिस के सामने) से प्रारंभ होकर आश्रम परिसर पहुंचेगी।

19 से 25 फरवरी तक वृंदावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुंदर पाराशर द्वारा प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। इस दौरान पंचकुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ, अष्टोत्तर शत भागवत मूल पाठ, अखंड श्रीमद् भगवद्गीता पाठ, रामचरितमानस पाठ, रामनाम संकीर्तन और वेद पारायण जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे।आयोजन के तहत प्रतिदिन शाम को गंगा आरती और वृंदावन की मंडली द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा।

25 फरवरी को संत-दर्शन और शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि 26 फरवरी को मुख्य दीक्षा-दान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में विभिन्न पीठों और आश्रमों से जुड़े संतों के शामिल होने की संभावना है। आश्रम प्रबंधन के अनुसार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रण भेजा गया है। आयोजन को लेकर भंडारा, आवास, जल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। 

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।