डीजे बीट्स और गुलाल के साथ छात्रों ने मनाई होली

बाहरा यूनिवर्सिटी में “गुलाल वाइब्स” के साथ होली का रंगारंग उत्सव

बाहरा यूनिवर्सिटी में इवेंट्स क्लब द्वारा “गुलाल वाइब्स” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीजे म्यूजिक, प्राकृतिक गुलाल और रंगों की मस्ती के बीच छात्रों और स्टाफ ने मिलकर होली का उत्सव मनाया।

By : Local News of India

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

बाहरा यूनिवर्सिटी का परिसर इस बार होली के रंगों से ही नहीं, बल्कि खुशियों, संगीत और उत्साह से भी नजर आया। बाहरा यूनिवर्सिटी इवेंट्स क्लब द्वारा आयोजित “गुलाल वाइब्स” ने पूरे कैंपस को एक जीवंत उत्सव में बदल दिया, जहाँ छात्र और स्टाफ एक साथ मिलकर रंगों की मस्ती में झूम उठे।

सुबह से ही माहौल में उमंग और उल्लास साफ झलक रहा था। हर तरफ रंगों की उड़ती गुलाल, मुस्कुराते चेहरे और गूंजते संगीत ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई खुद को इस उत्सव का हिस्सा बनने से रोक नहीं पाया। कार्यक्रम की सबसे खास आकर्षण रहीं डीजे मॉरीन, जिनकी जोशीली धुनों ने माहौल में नई ऊर्जा भर दी। उनके बीट्स पर थिरकते कदम और रंगों से सजे चेहरे, मानो खुशियों की एक खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहे थे। पूरे आयोजन में प्राकृतिक गुलाल का उपयोग किया गया, जिससे उत्सव सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बना रहा।

height=1068

रयात बाहरा ग्रुप के  चेयरमैन  गुरविंदर सिंह बाहरा ने इस पावन अवसर पर छात्रों, शिक्षकों एवं हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, एकता और सकारात्मकता का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करता है।

बाहरा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर स्टूडेंट्स वेलफेयर, श्री अनुराग अवस्थी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा,
“जिस तरह होली के रंग जीवन को खूबसूरत बना देते हैं, उसी तरह सभी का जीवन खुशियों, सफलता और अपनों के साथ से हमेशा रंगीन बना रहे।”

“गुलाल वाइब्स” ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बाहरा यूनिवर्सिटी केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि संस्कृति, उत्साह और आपसी जुड़ाव का भी सशक्त मंच है। यह आयोजन छात्रों के बीच एकता, दोस्ती और खुशियों के रंग भरने में पूरी तरह सफल रहा।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

मोहम्मद मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका पादुकोण के साथ पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ 2027 तक टल सकती है, 2026 में नहीं होगी कोई रिलीज: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज 2027 तक आगे बढ़ सकती है और 2026 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।