अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I
भागलपुर में ‘आर्ट ऑफ गिविंग’ आंदोलन के तहत इस वर्ष 17 मई को विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार का थीम “Share to Shine” रखा गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को आपसी सहयोग, सेवा और साझा करने की भावना से जोड़ना है।
इस अभियान के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत के जीवन दर्शन से प्रेरित यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
बिहार स्टेट आर्ट ऑफ गिविंग के अध्यक्ष नील कमल राय ने बताया कि 17 मई से 24 मई तक पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में 100 से अधिक स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें हजारों लोग भाग लेकर जरूरतमंदों की मदद, भोजन वितरण, शिक्षा सहयोग और सामाजिक सेवा जैसे कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि 17 मई ‘आर्ट ऑफ गिविंग’ का स्थापना दिवस है, जिसे दुनिया भर में लाखों लोग मानवता, एकता और खुशी के साथ मनाते हैं। इस वर्ष की थीम “Share to Shine” यह संदेश देती है कि जब हम अपना समय, ज्ञान, संसाधन और प्रेम दूसरों के साथ साझा करते हैं, तो हम और अधिक समृद्ध और उज्ज्वल बनते हैं।
यह आयोजन न केवल समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करेगा, बल्कि लोगों को एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनने के लिए भी प्रेरित करेगा।