लक्ष्मी शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
भुवनेश्वर । गुरुवार 5 मार्च को खारवेल भवन में मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में सचिव स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई । बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति और वित्तीय वर्ष 2025–26 के बजट व्यय की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई ।
बैठक में फरवरी 2026 तक विभिन्न विभागों द्वारा किए गए खर्च का आकलन किया गया । मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे चालू वित्तीय वर्ष के भीतर अपने बजट आवंटन का समुचित उपयोग सुनिश्चित करें । साथ ही वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तावित नई योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने को कहा ।
मुख्य सचिव अनु गर्ग ने कहा कि स्वीकृत बजट के अनुरूप समय पर खर्च सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने विभागों को आगामी परियोजनाओं के लिए पूरी तैयारी रखने और वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता, दक्षता तथा जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि विकासात्मक योजनाओं का सुचारु क्रियान्वयन हो सके ।