अमित शाह का राजनैतिक दौरा-

2 दिन के तमिल नाडु दौरे पर ग्रह मंत्री अमित शाह

अमित शाह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे तिरुचिरापल्ली। जानिये पूरी खबर.......

By : Local News of India
2 दिन के तमिल नाडु दौरे पर ग्रह मंत्री अमित शाह

अमित शाह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

आकांशा

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज तिरुचिरापल्ली पहुंच रहे हैं। वो पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे। भाजपा तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है। पार्टी ने अन्नाद्रमुक साथ गठबंधन किया है। तमिलनाडु चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित तीन सदस्यी समिति का गठन किया गया है। यह समिति विधानसभा चुनाव, गठबंधन से जुड़े मुद्दों और सीट बंटवारे जैसे विषयों को संभाल रही है।

शाह दिल्ली से विशेष विमान के जरिये तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से वे एक होटल में रात विश्राम करेंगे। वो शनिवार को तिरुचिरापल्ली से पुडुचेरी र के कराईकल क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। कराईकल के वरिचिकुडी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। वहां से वे कार से कराईकल पहुंचेंगे। यहां नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से वापस तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से विमान से सलेम के लिए रवाना होंगे। सलेम में आयोजित भाजपा की केंद्रीय समिति की बैठक में वो हिस्सा लेंगे।

तिरुचिरापल्ली में पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयनार नागेन्द्रन सहित अन्य नेताओं के साथ अमित शाह महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी उम्मीदवारों की सूची अमित शाह को सौंपी जाएगी।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।