लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। हालांकि मैच के बाद जीत से ज्यादा चर्चा VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) के फैसलों की रही, जिन पर मिस्र ने गंभीर सवाल उठाए।
मिस्र की नाराजगी उस समय बढ़ गई जब मोस्तफा ज़िको का एक गोल VAR समीक्षा के बाद रद्द कर दिया गया। इसके बाद अर्जेंटीना के विजयी गोल से पहले संभावित फाउल की समीक्षा नहीं होने पर भी मिस्र ने आपत्ति जताई। टीम का कहना है कि दोनों घटनाओं में एक जैसी स्थिति होने के बावजूद अलग-अलग रवैया अपनाया गया।
मैच के बाद मिस्र के मुख्य कोच होसाम हसन ने रेफरिंग की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनकी टीम के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने संकेत दिया कि कुछ फैसलों ने मैच की दिशा बदल दी। दूसरी ओर, अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए दो गोल से पिछड़ने के बाद मुकाबला अपने नाम किया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया और फुटबॉल विशेषज्ञों के बीच VAR के इस्तेमाल को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि, अब तक FIFA की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।