गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Indian Premier League 2026 में Delhi Capitals की Chennai Super Kings के खिलाफ हार के बाद टीम के अंदर माहौल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मैच के बाद कप्तान Axar Patel के बयान ने इन अटकलों को और हवा दे दी। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि “मैंने अपने गेंदबाजों को साफ प्लान दिया था, लेकिन मैदान पर उसका सही तरीके से पालन नहीं हुआ।”
इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या Kuldeep Yadav और अक्षर पटेल के बीच तालमेल में कमी है। मैच के दौरान गेंदबाजी रणनीति और फील्ड सेटिंग को लेकर भी सवाल उठाए गए।
हालांकि टीम मैनेजमेंट ने किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया है, लेकिन लगातार हार के चलते दबाव जरूर बढ़ता नजर आ रहा है।
अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले मैचों में टीम इस दबाव को कैसे संभालती है और क्या इन अटकलों पर विराम लग पाता है।