गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
भारतीय तेज गेंदबाज Arshdeep Singh एक बार फिर सोशल मीडिया विवाद में घिर गए हैं। उनकी कथित Snapchat स्टोरी का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा गया — “चिप्स-कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने वाले पंजाब पर सलाह न दें…”।
पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कुछ यूजर्स ने इसे मजाक बताया, जबकि कई लोगों ने इसे पंजाब और वहां के लोगों का अपमान करार दिया। देखते ही देखते मामला X और Instagram पर ट्रेंड करने लगा और क्रिकेट फैंस के बीच बहस शुरू हो गई।
हालांकि अभी तक Arshdeep Singh की ओर से इस पोस्ट को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि वायरल स्क्रीनशॉट असली है या एडिटेड।