एआई समिट में युवा कांग्रेस का हंगामा

भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई हिरासत में

दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, अन्य की पहचान जारी है।

By : Local News of India
भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई हिरासत में

भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। फिलहाल, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश कुमार महला ने कहा, “यह आज दोपहर करीब 12:30 बजे की घटना है। इन लोगों ने क्यूआर कोड के जरिए आवेदन किया और फिर ये लोग अंदर आए। उन्होंने स्वेटर और जैकेट पहनी हुई थी और बाद में उन लोगों ने हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में स्वेटर और जैकेट उतारकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।”

उन्होंने कहा कि हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। ये सभी भारतीय युवा कांग्रेस के लोग हैं। इनमें बिहार से कृष्णा (35) हैं, जो कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं। बिहार से कुंदन यादव (33) जो कि प्रदेश सचिव हैं। उत्तर प्रदेश से अजय कुमार जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और महबूब नगर, तेलंगाना से नरसिम्हा यादव जो कि राष्ट्रीय समन्वयक हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।