west-bengal-election-2026-deputy-election-commissi

बंगाल चुनाव: डिप्टी चुनाव आयुक्त का 3 दिन का दौरा आज से, तैयारियों की होगी समीक्षा

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से पहले डिप्टी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे विभिन्न जिलों में चुनावी तैयारियों और मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा करें

By : Local News of India
बंगाल चुनाव: डिप्टी चुनाव आयुक्त का 3 दिन का दौरा आज से, तैयारियों की होगी समीक्षा

पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के डिप्टी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती सोमवार से तीन दिवसीय दौरे पर राज्य पहुंच रहे हैं। उनके साथ आयोग के दो अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे, जो जमीनी स्तर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, आयोग का प्रतिनिधिमंडल पहले दिन ही पश्चिम बर्धमान, पूर्व बर्धमान, हुगली, उत्तर 24 परगना और कोलकाता समेत कई जिलों में मतदान की तैयारियों की समीक्षा करेगा। सोमवार को बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद टीम अलीपुरद्वार जाएगी, जहां शाम को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर बैठक प्रस्तावित है।

उत्तर बंगाल के लिए आयोग की एक अलग टीम भी सक्रिय रहेगी। यह टीम 14 अप्रैल को अलीपुरद्वार से कूचबिहार जाएगी और जिला प्रशासन के साथ बैठक करेगी। 15 अप्रैल को जलपाईगुड़ी और कालिम्पोंग में कार्यक्रम निर्धारित हैं, जबकि 16 अप्रैल को कालिम्पोंग में मतदाता जागरूकता को लेकर समीक्षा बैठक होगी। 17 अप्रैल को दार्जिलिंग से टीम के दिल्ली लौटने की संभावना है।

चुनाव की घोषणा के बाद से ही प्रशासनिक स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल भी लगातार जिलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और आम लोगों से संवाद कर भरोसा दिला रहे हैं।

इसी बीच, एसआईआर से जुड़े मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में सोमवार को होनी है, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इस मामले में आने वाला फैसला कई मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है।

संबंधित सामग्री

सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई, कोलकाता पुलिस के दो DCP निलंबित

सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई, कोलकाता पुलिस के दो DCP निलंबित

कोलकाता पुलिस के दो डीसीपी को सोशल मीडिया पर विवादित सामग्री पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

ओडिशा में पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 21 जुलाई को राज्य चुनाव आयोग की बैठक

ओडिशा में पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 21 जुलाई को राज्य चुनाव आयोग की बैठक

ओडिशा राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत और शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा के लिए 21 जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में चुनावी प्रक्रिया, तैयारियों और जरूरी व्यवस्थाओं पर विचार किया जाएगा।

बारुईपुर रेप-मर्डर केस: क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बारुईपुर रेप-मर्डर केस: क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बारुईपुर रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई का दावा किया है।

बारुईपुर रेप-मर्डर केस: मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बारुईपुर रेप-मर्डर केस: मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर रेप-मर्डर मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और मामले की जांच जारी है।

मेसी इवेंट मामले में पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास से पूछताछ, पुलिस जांच तेज

लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे से जुड़े कथित अनियमितता मामले में पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास पुलिस के सामने पेश हुए। मामले में जांच लगातार जारी है।