शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आगे

नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को बड़ी बढ़त

नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव के बाद मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी अन्य दलों से काफी आगे नजर आ रही है।

By : Local News of India
नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को बड़ी बढ़त

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आगे

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में सामने आने लगे हैं।राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी अन्य दलों की तुलना में बहुत आगे है। कुल 165 सीटों में से अब तक करीब 60 सीटों का रुझान मिल रहा है, जिसमें 51 सीटों पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, अधिकांश जिलों में मतगणना रात से ही शुरू कर दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य निर्वाचन कार्यालयों में मतों की गिनती की जा रही है। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।अब तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक नेपाली कांग्रेस 5, के पी ओली की पार्टी नेकपा एमाले 4 और प्रचण्ड की पार्टी सिर्फ 1 सीटपर ही आगे है। इन सीटों पर दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बहुत ही कम मतों से पीछे चल रहे है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि प्रत्यक्ष प्रणाली के तहत जीते हुए उम्मीदवारों के परिणाम क्रमशः घोषित किए जाएंगे, जबकि समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के लिए दलों को मिले कुल मतों की गणना अलग से की जा रही है। आयोग का कहना है कि सभी क्षेत्रों की मतगणना पूरी होने में कुछ समय लग सकता है।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गैरजरूरी मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान भटका रही है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र सरकार ने राज्यों और मंत्रालयों को वंदे मातरम को प्राथमिकता देने के निर्देश दोहराए हैं।

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन पर ईरानी मीडिया में जश्न, जानिए क्यों भड़की बहस

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन पर ईरानी मीडिया में जश्न, जानिए क्यों भड़की बहस

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन के बाद ईरानी सरकारी और रूढ़िवादी मीडिया ने खुलकर खुशी जताई। ग्राहम ईरान विरोधी और इसराइल समर्थक रुख के लिए जाने जाते थे।