गैरसैंण में बजट सत्र की शुरुआत

गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का हंगामा और वॉकआउट

गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया और वॉकआउट किया। धामी सरकार आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी।

By : Local News of India
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का हंगामा और वॉकआउट

गैरसैंण विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के समय विपक्षी विधायकों का विरोध और सदन में हंगामे का दृश्य।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। आज सुबह 11 बजे सत्र का शुभारम्भ सदन में "वन्दे मातरम्" के गायन से किया गया। सदन में सोमवार को जैसे ही लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपना अभिभाषण पढ़ना शुरू किया, सदन का माहौल गरमा गया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सत्र का संचालन संसदीय परंपराओं के तहत करने की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस विधायक वेल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी के बीच राज्यपाल अपना अभिभाषण पढ़ते रहे। कुछ समय बाद विपक्षी सदस्यों ने विरोध स्वरूप राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया।

सत्र में धामी सरकार दोपहर तीन बजे आगामी वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। कार्यमंत्रणा समिति की सिफारिश के अनुसार, सत्र के अगले दिन मंगलवार (10 मार्च) को अध्यादेशों का सदन में पटल पर रखा जाना, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और विधायी कार्य किए जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सोमवार को विधानसभा मंडप के बाहर कानून व्यवस्था समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

उन्होंने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है और सरकार इन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। धरने के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से कानून व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए, पुलिस तंत्र को मजबूत किया जाए और जनहित से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल सहित अन्य विधायकगण भी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।