tmc-hits-back-pm-modi-asansol-rally-bengal-politic

आसनसोल में पीएम मोदी के बयान पर TMC का पलटवार, ‘बंगाल के साथ भेदभाव’ का आरोप

आसनसोल में पीएम के बयान पर TMC नेताओं ने तीखा पलटवार करते हुए केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाया।

By : Local News of India
आसनसोल में पीएम मोदी के बयान पर TMC का पलटवार, ‘बंगाल के साथ भेदभाव’ का आरोप

आसनसोल में पीएम मोदी के बयान पर TMC का पलटवार, ‘बंगाल के साथ भेदभाव’ का आरोप

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

आसनसोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार देर रात राहा लेन स्थित तृणमूल जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती और आसनसोल उत्तर से पार्टी प्रत्याशी मलय घटक ने प्रधानमंत्री के आरोपों को सिरे से खारिज किया।

जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पिछले 15 वर्षों में तृणमूल पर बंगाल को “लूटने” का आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीतिक बयानबाजी है। उन्होंने कहा कि बंगाल और यहां की जनता के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां निंदनीय हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर राज्य के हिस्से का दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का फंड रोका जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, इससे साफ है कि केंद्र सरकार राज्य के विकास में बाधा डाल रही है।

चक्रवर्ती ने भाजपा के आईटी सेल पर निशाना साधते हुए कहा कि बांग्ला भाषा को “बांग्लादेशी भाषा” बताना बंगाल और बंगाली समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं में राज्य की संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की कमी है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ने और रवींद्रनाथ टैगोर व बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जैसे महान व्यक्तित्वों के नामों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के आरोप भी लग चुके हैं, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री पद से किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि इस पद पर रहते हुए बंगाल के साथ “वंचना और भेदभाव” किया जाता है, तो जनता इसका जवाब देगी। साथ ही उन्होंने राज्य के बकाया फंड को लेकर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा।

वहीं, तृणमूल प्रत्याशी मलय घटक ने भी प्रधानमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरियां और प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने जैसे वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में जनता अब नए वादों पर भरोसा नहीं करेगी।

उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भी 2021 की तरह भाजपा को करारा जवाब मिलेगा।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कथित ‘पॉचिंग’ आरोपों के सबूत देने या सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP का नया दांव, 'आयुष्मान दिवस' मनाने की तैयारी

'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP का नया दांव, 'आयुष्मान दिवस' मनाने की तैयारी

'खेला होबे दिवस' को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में BJP ने 'आयुष्मान दिवस' के जरिए जवाबी रणनीति अपनाई है।