गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर माहौल गर्म हो गया है। जनसत्ता दल के प्रमुख और कुंडा विधायक राजा भैया ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि “जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। विपक्षी दलों ने इसे समाज को बांटने वाला बयान बताया, जबकि समर्थकों का कहना है कि राजा भैया ने इतिहास के संदर्भ में अपनी बात रखी है। सोशल मीडिया पर भी यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद यूपी की राजनीति में ऐसे बयान आने वाले चुनावों की रणनीति का हिस्सा भी माने जा सकते हैं। फिलहाल इस बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।