गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में ओडिशा के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला। इस दौरान खड़गपुर स्थित ‘रेलवे एम्प्लॉइज कल्चरल एसोसिएशन’ के लिए लंबित भूमि आवंटन का मुद्दा उठाया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने लगभग 5915 वर्ग मीटर रेलवे भूमि को एसोसिएशन के नाम पर नियमित करने की मांग की। यह मामला पिछले तीन दशकों से लंबित बताया गया है। सांसदों ने इस संबंध में रेल मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
सांसदों के अनुसार, यह एसोसिएशन वर्ष 1989 से खड़गपुर में रेलवे कर्मचारियों के बीच सांस्कृतिक एकता, सामाजिक कल्याण और ओड़िया संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहां स्कूल, मंदिर और अन्य जनहित से जुड़े ढांचे पहले से मौजूद हैं।
रेलवे अधिकारियों द्वारा पूर्व में भूमि के नियमितीकरण की सिफारिश भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। सांसदों ने इस मामले को ‘विशेष प्रकरण’ मानते हुए जल्द समाधान करने की मांग की है।