डॉ राम मनोहर लोहिया जयंती

डॉ राम मनोहर लोहिया जयंती: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By : Local News of India
डॉ राम मनोहर लोहिया जयंती: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

गुरप्रीत कालरा  
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पटना में समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। कंकड़बाग स्थित लोहिया उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोहिया जी के विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत और बिहार गीत प्रस्तुत किए। साथ ही आरती-पूजन कर माहौल को श्रद्धामय बनाया गया।

नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि डॉ लोहिया के समाजवादी विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के विकास में उनकी सोच मार्गदर्शक बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने