खूंटी-फायरिंग-कार-पर-हमला-तोरपा-हिलचौक

खूंटी में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत: गैस एजेंसी मालिक की कार पर हमला

खूंटी के तोरपा क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने गैस एजेंसी मालिक की कार पर फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

By : Local News of India
खूंटी में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत: गैस एजेंसी मालिक की कार पर हमला

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के हिल चौक नगर भवन के पास सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी नरेंद्र साहू के घर के सामने पहुंचे और उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। आरोपियों ने विशेष रूप से उनकी महिंद्रा कंपनी की कार (जेएच 19 एफ 5050) को निशाना बनाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। इस संबंध में तोरपा थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

हालांकि कुछ लोग इस घटना को गैस वितरण से जुड़े विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन फायरिंग के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 

 

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।