jaunpur-ravi-kishan-ambedkar-jayanti-tribute

अंबेडकर जयंती पर जौनपुर पहुंचे रवि किशन, संविधान के महत्व पर दिया जोर

भाजपा सांसद रवि किशन ने जौनपुर में अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए संविधान की महत्ता और देश के विकास में उसकी भूमिका पर जोर दिया।

By : Local News of India
अंबेडकर जयंती पर जौनपुर पहुंचे रवि किशन, संविधान के महत्व पर दिया जोर

अंबेडकर जयंती पर जौनपुर पहुंचे रवि किशन, संविधान के महत्व पर दिया जोर

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जौनपुर में मंगलवार को रवि किशन पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर तिराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पत्रकारों से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि पूरा देश संविधान से चलता है और बाबा साहब ने ऐसा संविधान दिया है, जिसमें हर धर्म और हर जाति को समान अधिकार और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां समाज में अत्याचार हुआ, वहां बाबा साहब के विचारों और लेखनी ने लोगों को मजबूती दी।

उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार के निर्देश पर सभी जनप्रतिनिधियों को अंबेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के निर्देश दिए गए हैं।

रवि किशन ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे देश की नारी शक्ति को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में संसद में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाएं अपने क्षेत्रों के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाएंगी।

अन्य राज्यों के चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और आगामी चुनावों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने को लेकर सवाल पूछा गया। यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

PM मोदी का ‘वाका’ संदेश: भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों के लिए अवसरों से भरा महासागर

PM मोदी का ‘वाका’ संदेश: भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों के लिए अवसरों से भरा महासागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ‘वाका’ के जरिए भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को नई संभावनाओं की यात्रा बताया।

PM मोदी न्यूजीलैंड में बोले- भारत-न्यूजीलैंड की ‘वाका’ नई यात्रा पर आगे बढ़ने को तैयार

PM मोदी न्यूजीलैंड में बोले- भारत-न्यूजीलैंड की ‘वाका’ नई यात्रा पर आगे बढ़ने को तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत-न्यूजीलैंड संबंधों की नई रणनीतिक साझेदारी पर बात की।